fastjobsearchers,fast job searchers, Latest Online Form | Sarkari Job

Vivah Panjikaran Form विवाह पंजीकरण शादी प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन, स्टेटस चेक

विवाह प्रमाण पत्र हमारे देश में एक आवश्यक दस्तावेज है और अब इसे भारत सरकार द्वारा अनिवार्य कर दिया गया है। केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई नई गाइडलाइन के अनुसार भारत के प्रत्येक नागरिक को शादी के बाद विवाह प्रमाणपत्र बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है। विवाह पंजीकरण के माध्यम से आप अपना विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं, और विवाह पंजीकरण के कई लाभ हैं और सरकार ने प्रत्येक राज्य के नागरिकों के लिए विवाह पंजीकरण की एक आधिकारिक वेबसाइट भी लॉन्च की है। तो दोस्तों अगर आप सरकार द्वारा शुरू किए गए विवाह पंजीकरण के तहत पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको इस आर्टिकल को पूरा पढ़ना होगा क्योंकि हमने इस आर्टिकल में विवाह पंजीकरण 2023 से जुड़ी सारी जानकारी दी है।

इस योजना के तहत, सभी विवाहित जोड़ों को शादी के बाद विवाह पंजीकरण करवाना होगा। विवाह का पंजीकरण कराने के बाद सरकार एक विवाह प्रमाणपत्र भी देती है जो आपकी शादी का प्रमाण होता है। यह विवाह प्रमाणपत्र महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करता है, भले ही आप भारत के किसी भी राज्य से हों या किसी भी धर्म का पालन करते हों, आपको शादी के बाद अपनी शादी का पंजीकरण अवश्य कराना चाहिए। इस विवाह पंजीकरण की सहायता से आप महिलाओं की घरेलू हिंसा, बाल विवाह, धोखाधड़ी, तलाक आदि जैसी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। विवाह प्रमाण पत्र कई और दस्तावेज बनाने में एक आवश्यक दस्तावेज की भूमिका निभाता है।

शादी प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन

यदि कोई विवाहित जोड़ा (चाहे वह किसी भी धर्म या जाति का हो) अपनी शादी के बाद विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त करना चाहता है, तो उस विवाहित जोड़े को विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए पहले विवाह का पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए आपको अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यह ऑनलाइन आवेदन नागरिक स्वयं घर बैठे अपने फोन अथवा लैपटॉप पर इंटरनेट के माध्यम से कर सकते हैं। इससे उनके पैसे और समय दोनों की बचत होगी. अगर कोई शादीशुदा जोड़ा अपना आवेदन ऑफलाइन करवाना चाहता है तो वह आसानी से अपना आवेदन ऑफलाइन भी करवा सकता है।

  • विवाहित जोड़े (चाहे वे किसी भी धर्म या जाति के हों) को विवाह पंजीकरण करवाने के लिए निर्धारित शुल्क भी देना होगा।
  • विवाह पंजीकरण कराना सभी विवाहित जोड़ों के लिए अनिवार्य है।
  • अगर नवविवाहित जोड़ा समय पर अपनी शादी का पंजीकरण नहीं कराता है तो उन्हें इसके लिए जुर्माना भरना पड़ सकता है।
  • इस जुर्माने की रकम सभी नवविवाहित जोड़ों के लिए अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तय की गई है।

विवाह पंजीकरण 2023 का उद्देश्य

भारत में महिलाओं को शादी के बाद कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिनमें प्रमुख समस्याएं घरेलू हिंसा, बाल विवाह, पति की मृत्यु के बाद घर से बाहर निकाल दिया जाना आदि हैं। यही कारण है कि भारत सरकार ने विवाह पंजीकरण की सुविधा शुरू की है, ताकि महिलाओं के साथ होने वाले अन्याय को रोका जा सके। भारत सरकार ने हर धर्म, जाति और क्षेत्र के लोगों के लिए इस विवाह पंजीकरण को अनिवार्य कर दिया है। अब आप घर बैठे ही शादी का रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं, इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा। विवाह पंजीकरण न केवल महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने में सहायक होगा बल्कि महिलाओं को सशक्त बनाने में भी सहायक होगा।

आवश्यक दस्तावेज

  • आवासीय प्रमाण पत्र
  • वर एवं वधू का आधार कार्ड
  • वर वधु का आयु प्रमाण पत्र
  • वर वधु के पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • विदेश में शादी की स्थिति में एंबेसी द्वारा नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट
  • शादी का निमंत्रण कार्ड
  • शादी के समय की तस्वीर
  • शादी के समय दो गवाह के बारे में पूरी जानकारी एवं उनका प्रमाण पत्र

Vivah Panjikaran 2023 के तहत पात्रता मानदंड

  • विवाह पंजीकरण हेतु आवेदन करने हेतु पुरुष की आयु 21 वर्ष तथा महिला की आयु 18 वर्ष या अधिक होनी चाहिए। भारत में शादी के लिए यह न्यूनतम तय उम्र भी है, अगर कोई व्यक्ति इस उम्र से पहले शादी करता है तो ऐसी स्थिति में उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
  • रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आवेदक का पति या पत्नी भारत का स्थायी निवासी होना चाहिए, तभी वह भारत में अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
    विवाह पंजीकरण विवाह के 1 महीने के अंदर करवाना अनिवार्य है।
  • विवाह पंजीकरण 2023 के लिए आवेदन करते समय यदि यहां की दुल्हनों में से किसी का पहले से तलाक हो चुका है तो उन्हें अपना तलाक प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा।

शादी प्रमाण पत्र आवेदन के लाभ एवं विशेषताएं

  • विवाह पंजीकरण 2023 को केंद्र सरकार के माध्यम से भारत में सभी विवाहित जोड़ों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है, और विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए विवाह पंजीकरण किया जाता है।
  • महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए विवाह प्रमाणपत्र भी काफी मददगार साबित होगा और भारत के हर धर्म के नागरिकों को शादी के बाद अपना विवाह प्रमाणपत्र बनवाना होगा।
  • कई अन्य आधिकारिक दस्तावेजों को बनाने के लिए भी विवाह प्रमाणपत्र की आवश्यकता होती है, और आप अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना विवाह प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
  • यदि आप ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से विवाह प्रमाण पत्र बनाने में असमर्थ हैं तो आप ऑफलाइन आवेदन के माध्यम से भी विवाह प्रमाण पत्र बना सकते हैं।
  • शादी का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपको एक निर्धारित शुल्क देना होगा और अगर आप समय पर शादी का रजिस्ट्रेशन नहीं कराते हैं तो आपको जुर्माना भी देना होगा।
  • पति की मृत्यु की स्थिति में यदि पत्नी के पास विवाह प्रमाण पत्र है तो वह अपने सभी अधिकार प्राप्त कर सकती है।
  • आप विवाह का पंजीकरण कराकर भी नागरिकता प्राप्त कर सकते हैं और विवाह पंजीकरण बाल विवाह को रोकने में भी भूमिका निभाएगा।

राज्यवार अधिकारिक वेबसाइट

आंध्र प्रदेश यहां क्लिक करें
 अरुणाचल प्रदेश यहां क्लिक करें
आसाम यहां क्लिक करें
 बिहार यहां क्लिक करें
 छत्तीसगढ़ यहां क्लिक करें
 गोवा यहां क्लिक करें
 गुजरात यहां क्लिक करें
 हरियाणा यहां क्लिक करें
 हिमाचल प्रदेश यहां क्लिक करें
 झारखंड यहां क्लिक करें
 कर्नाटका यहां क्लिक करें
 केरला यहां क्लिक करें
 मध्य प्रदेश यहां क्लिक करें
 महाराष्ट्र यहां क्लिक करें
 मणिपुर यहां क्लिक करें
 मेघालय यहां क्लिक करें
 मिजोरम यहां क्लिक करें
 नागालैंड यहां क्लिक करें
 ओड़िशा यहां क्लिक करें
 पंजाब यहां क्लिक करें
 राजस्थान यहां क्लिक करें
 सिक्किम यहां क्लिक करें
 तमिल नाडु यहां क्लिक करें
 तेलंगाना यहां क्लिक करें
 त्रिपुरा यहां क्लिक करें
 उत्तराखंड यहां क्लिक करें
 उत्तर प्रदेश यहां क्लिक करें
 वेस्ट बंगाल यहां क्लिक करें
 पुडुचेरी यहां क्लिक करें
 लक्षदीप यहां क्लिक करें
 लद्दाख यहां क्लिक करें
 जम्मू एंड कश्मीर यहां क्लिक करें
 दिल्ली यहां क्लिक करें
 दादर एंड नगर हवेली दमन एंड दिउ यहां क्लिक करें
 चंडीगढ़ यहां क्लिक करें
 अंडमान निकोबार आईलैंड यहां क्लिक करें

विवाह पंजीकरण ऑनलाइन कराने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको अपने राज्य की विवाह पंजीयन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “अभी आवेदन करें” के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा.
  • आप इस पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म देख सकते हैं। इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे कि आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि सावधानी से भरें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट बटन दबाकर अपना आवेदन जमा कर दें।
  • इस तरह आपकी विवाह पंजीकरण की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Leave a Comment

Share करो