fastjobsearchers,fast job searchers, Latest Online Form | Sarkari Job

14 जुलाई को लॉन्च होगा चंद्रयान-3, ISRO का एलान; चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग पर फोकस

14 जुलाई को लॉन्च होगा चंद्रयान-3, ISRO का एलान; चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग पर फोकस

रतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बहुप्रतीक्षित मिशन चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग की तारीख का एलान कर दिया है। चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले एजेंसी ने 12 से 19 जुलाई के बीच तिथि तय की थी।चंद्रयान-3 का फोकस चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंड करने पर है। इससे पहले इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा था कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में ये भारत की एक और बड़ी कामयाबी होगी।

जानकारी के मुताबिक, चंद्रयान-2 के बाद इस मिशन को चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग के लिए भेजा जा रहा है। चंद्रयान-2 मिशन आखिरी चरण में विफल हो गया था। उसका लैंडर पृथ्वी की सतह से झटके के साथ टकराया था, जिसके बाद पृथ्वी के नियंत्रण कक्ष से उसका संपर्क टूट गया था। चंद्रयान-3 को उसी अधूरे मिशन को पूरा करने के लिए भेजा जा रहा है।

 

Leave a Comment

Share करो