UP Board will do high-tech monitoring, board exam centers under the surveillance of control room 24 hours, tremendous preparations!

UP Board will do high-tech monitoring, board exam centers under the surveillance of control room 24 hours, tremendous preparations!

UP Board 10th 12th Exam 2025: गौतमबुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा समेत सभी जिलों में यूपी बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए हाईटेक तैयारी की जा रही है। परीक्षा को नकल मुक्त बनाने के लिए इस बार कई टीमें और सचल दस्ते अलर्ट रहने वाले हैं। निगरानी के लिए हाईटेक कंट्रोल रूम भी बनाया जा रहा है।

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो रही हैं। जिले में नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उड़नदस्ते और कई टीमें परीक्षा केंद्र पर नजर रखेंगी। परीक्षा में नकल रोकने के लिए जोनल, सेक्टर, स्टेटिक और केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय में हाईटेक स्तर का कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है।

डीआईओएस डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए नोएडा में 61 परीक्षा केंद्र चुने गए हैं। इस बार दोनों कक्षाओं में जिले से 41 हजार 620 बच्चे पंजीकृत हैं। लिखित परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच होगी। जिले में नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद के आदेश पर जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे।

  स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती हर केंद्र पर 

इसके साथ ही सभी केंद्रों पर निगरानी के लिए तीन से चार मोबाइल दस्ते बनाने की भी योजना है। उन्होंने बताया कि 61 परीक्षा केंद्रों पर जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, 61 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे, जो छात्रों और परीक्षा से जुड़ी हर गतिविधि पर नजर रखेंगे।

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर 24 घंटे होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए जिला माध्यमिक शिक्षा विभाग के कार्यालय में आधुनिक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जिसमें सुबह और रात की शिफ्ट में दो टीमें काम करेंगी। यह टीम सुबह और शाम को होने वाली परीक्षाओं पर नजर रखेगी। छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा से जुड़ी आधिकारिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Leave a Comment