UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा स्थगित, अब 23 जनवरी की जगह इस डेट से होगे प्रैक्टिकल

UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा स्थगित, अब 23 जनवरी की जगह इस डेट से होगे प्रैक्टिकल

UP Board Exam 2025: जेईई मेन 2025 के जनवरी सत्र के कारण यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा स्थगित कर दी गई है। यूपी बोर्ड ने 1 से 16 फरवरी तक प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है।

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा स्थगित कर दी गई है। अब यह परीक्षा 1 से 16 फरवरी तक होगी। पहले यह 23 से 31 जनवरी और 1 से 8 फरवरी तक दो चरणों में प्रस्तावित थी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जेईई मेन 2025 के चलते प्रायोगिक परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने बताया कि कुछ छात्रों के जरिए पता चला कि जेईई मेन परीक्षा 22 से 31 जनवरी तक होनी है। यूपी बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा अब पहले चरण में 1 से 8 फरवरी और दूसरे चरण में 9 से 16 फरवरी तक होगी।UP Board Exam 2025

पहले चरण में इन मंडलों में होगी प्रायोगिक परीक्षा|UP Board Exam 2025

इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा पहले चरण में 1 से 8 फरवरी तक अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल में होगी।

प्रैक्टिकल परीक्षा दूसरे चरण की|UP Board Exam 2025 

इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाओं का दूसरा चरण 9 से 16 फरवरी तक आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडल में होगा।UP Board Exam 2025

मोबाइल एप पर अपलोड करने होंगे अंक|UP Board Exam 2025

यूपी बोर्डने 10वीं और 12वीं एग्जाम में प्रदर्शित सुनिश्चित करने के लिए नई व्यवस्था की है अब एग्जाम को परीक्षा केंद्र पर बोर्ड के विशेष मोबाइल के जरिए छात्र अब अपने अंकों को अपलोड कर सकते हैं। यह एप परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में ही काम करेगा। साथ ही परीक्षकों को छात्रों के साथ सेल्फी लेकर अपलोड करनी होगी। इसके अलावा प्रधानाचार्य को परीक्षा की निगरानी और रिकॉर्डिंग की जिम्मेदारी दी गई है।UP Board Exam 2025

Leave a Comment