CBSE Board Exam 2025: CBSE बोर्ड के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए इतने अंक, ये है 10वीं, 12वीं के लिए मार्किंग स्कीम
CBSE Board Exam 2025 भले ही सीबीएसई बोर्ड ने यह घोषणा कर दी है कि अब से वह न तो बोर्ड परीक्षा में टॉपर का नाम घोषित करेगा और न ही छात्र का डिवीजन और प्रतिशत बताएगा। इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए कोई अंक तय नहीं किए हैं।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं फरवरी 2025 में होंगी। बोर्ड के साथ ही छात्रों ने सीबीएसई 10वीं, 12वीं परीक्षाओं की तैयारी भी शुरू कर दी है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 का फाइनल रिवीजन करने से पहले इसके परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम को समझना जरूरी है। सीबीएसई में थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए अलग-अलग अंक तय किए गए हैं।
CBSE बोर्ड परीक्षा की डेटशीट भी जल्द ही जारी
इन दिनों लाखों छात्र CBSE बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे हैं। CBSE बोर्ड कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं 15 फरवरी, 2025 से शुरू होने की उम्मीद है। CBSE बोर्ड परीक्षा की डेटशीट भी जल्द ही जारी की जा सकती है। CBSE कक्षा 10, 12 परीक्षा की तैयारी करते समय, प्रत्येक विषय के पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न और अंकन योजना पर ध्यान देना और समझना महत्वपूर्ण है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं, 12वीं कक्षा की परीक्षाएं फरवरी से अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की जाएंगी। इसके लिए डेटशीट दिसंबर में जारी होने की संभावना है। इन दिनों कुछ स्कूल CBSE प्री बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, जबकि कुछ प्रैक्टिकल परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे हैं। CBSE बोर्ड कक्षा 10 और 12 के कई विषयों में प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित की जाती है। इन विषयों में अंकों का विभाजन अन्य विषयों से अलग है। CBSE बोर्ड परीक्षा की मार्किंग स्कीम को समझें।
CBSE बोर्ड मार्किंग स्कीम 2025
सीबीएसई 10वीं परीक्षा 2025 और सीबीएसई 12वीं परीक्षा 2025 में पास होने के लिए न्यूनतम अंक निर्धारित किए गए हैं। इनसे कम अंक होने पर छात्र को उस विषय में फेल घोषित कर दिया जाता है। सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2025 में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है। नीचे दी गई तालिका में सीबीएसई बोर्ड मार्किंग स्कीम को समझें।
विषय | थ्योरी मार्क्स | प्रैक्टिकल मार्क्स | न्यूनतम पासिंग मार्क्स |
अंग्रेजी | 80 | 20 | 33 प्रतिशत |
गणित | 80 | 20 | 33 प्रतिशत |
विज्ञान | 80 | 20 | 33 प्रतिशत |
कंप्यूटर एप्लिकेशंस | 30 | 70 | 33 प्रतिशत |
सामाजिक विज्ञान | 80 | 20 | 33 प्रतिशत |
कब आएंगे CBSE बोर्ड के एडमिट कार्ड 2025
CBSE बोर्ड परीक्षा फरवरी में आयोजित की जाएगी। उसके अनुसार, जनवरी में CBSE बोर्ड के एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं। रेगुलर CBSE छात्रों को अपने स्कूल से cbse.nic.in एडमिट कार्ड 2024 कक्षा 10वीं और 12वीं (CBSE बोर्ड एडमिट कार्ड 2025) लेना होगा। प्राइवेट छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। बिना CBSE एडमिट कार्ड के किसी को भी परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
सीबीएसई बोर्ड के सैंपल पेपर कैसे डाउनलोड करें
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा कक्षा 10, 12 सैंपल पेपर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है।