Board Exam 2025: CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी आसान, ऐसे डाउनलोड करें फ्री में सैंपल पेपर

Board Exam 2025: CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी आसान, ऐसे डाउनलोड करें फ्री में सैंपल पेपर

बोर्ड परीक्षा 2025: बोर्ड परीक्षा की तैयारी में सैंपल पेपर अहम भूमिका निभाते हैं। यह छात्रों को वास्तविक परीक्षा पैटर्न के बारे में जानकारी प्रदान करता है। इसकी मदद से छात्र अपनी कमजोरियों और ताकत को पहचान सकते हैं। वे बेहतर तरीके से बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। ऐसा करने से परीक्षा में उनका प्रदर्शन भी अच्छा होता है। इतना ही नहीं, आत्मविश्वास बढ़ता है और तनाव भी कम होता है।Board Exam 2025

कई छात्रों को समझ नहीं आता कि कौन सा सैंपल पेपर अच्छा रहेगा, जिससे उन्हें अपडेट और सटीक परीक्षा पैटर्न के बारे में जानकारी मिलेगी। कुछ छात्र बाजार में उपलब्ध महंगे सैंपल खरीद लेते हैं।Board Exam 2025

Board Exam 2025

छात्रों की मदद के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए सैंपल पेपर पहले ही जारी कर दिए हैं। अगर आप सत्र 2024-25 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो सीबीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध सैंपल पेपर आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।Board Exam 2025

कैसे डाउनलोड करें सैंपल पेपर|Board Exam 2025

सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज एजुकेशनल वेबसाइट के टैब पर क्लिक करें। नया पेज खुलेगा, उसमें “सैंपल क्वेश्चन पेपर” के ऑप्शन पर जाएं। क्लास चुनें। जिस विषय का सैंपल पेपर डाउनलोड करना चाहते हैं, उसके सामने दिए गए “SQP” के लिंक पर क्लिक करें। सैंपल पेपर स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे ध्यान से चेक करें। दिशा-निर्देश पढ़ें। तय समय में सैंपल पेपर हल करें।Board Exam 2025

CBSE बोर्ड परीक्षा की डेटशीट भी उपलब्ध|Board Exam 2025

CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई है। 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 18 मार्च तक चलेगी। वहीं, 12वीं की परीक्षा 4 अप्रैल को साइकोलॉजी के पेपर के साथ खत्म होगी। छात्रों को दोनों विषयों की परीक्षाओं के बीच पर्याप्त गैप दिया गया है। डेटशीट प्रवेश परीक्षा की तारीखों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।Board Exam 2025

 

Leave a Comment