Bihar Board Exam 2025 Class 10: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से शुरू , कब आएगा एडमिट कार्ड , देखें पूरी जानकारी
Bihar Board Exam 2025 Class 10:बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा 2025 में 17 फरवरी से शुरू हो रही है। पूरा टाइम टेबल आ गया है। इसके अलावा, बिहार मैट्रिक एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने की तारीख भी BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर दी गई है। खबर से डाउनलोड करें- BSEB परीक्षा कैलेंडर 2025 PDF।
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा टाइम टेबल 2025|Bihar Board Exam 2025 Class 10
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का टाइम टेबल 2025 जारी कर दिया है। साथ ही यह भी बताया है कि बिहार मैट्रिक परीक्षा का एडमिट कार्ड कब आएगा। BSEB द्वारा जारी शेड्यूल में बिहार बोर्ड कक्षा 10 प्रैक्टिकल परीक्षा 2025 और आंतरिक मूल्यांकन की तारीखें भी दी गई हैं। प्रैक्टिकल परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन 21 जनवरी से 23 जनवरी 2025 तक निर्धारित हैं। बाकी शेड्यूल और टाइम टेबल की पीडीएफ नीचे दी गई है।
बिहार 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का समय|Bihar Board Exam 2025 Class 10
समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 दो पालियों में आयोजित की जाएगी। बिहार बोर्ड परीक्षा कक्षा 10 का समय पहली पाली में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक रहेगा। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
अवलोकण: मैट्रिक परीक्षा डेटशीट|Bihar Board Exam 2025 Class 10
BSEB एग्जाम डेट | फर्स्ट शिफ्ट | सेकंड शिफ्ट |
17 फरवरी 2025 | हिन्दी, बांग्ला, उर्दू, मैथिली (कोड- 101, 102, 103, 104) | हिन्दी, बांग्ला, उर्दू, मैथिली (कोड- 201,202, 203, 204) |
18 फरवरी 2025 | गणित (110) | मैथ्स (210) |
19 फरवरी 2025 | द्वितीय भारतीय भाषा | द्वितीय भारतीय भाषा |
20 फरवरी 2025 | सामाजिक विज्ञान (111) | सोशल साइंस (211) |
21 फरवरी 2025 | विज्ञान (112) | साइंस (212) |
22 फरवरी 2025 | अंग्रेजी (सामान्य) | इंग्लिश (जेनरल) |
24 फरवरी 2025 | ऐच्छिक विषय | इलेक्टिव सब्जेक्ट |
25 फरवरी 2025 | व्यवसायिक ऐच्छिक विषय | वैकल्पिक विषय |
अगले साल होने वाली बिहार बोर्ड की सभी परीक्षाओं का शेड्यूल देखने के लिए आप नीचे दिए गए BSEB Exam Calendar 2025 PDF को डाउनलोड कर सकते हैं-
बिहार बोर्ड 10वीं का एडमिट कार्ड कब आएगा?|Bihar Board Exam 2025 Class 10
बिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने BSEB Exam Calendar 2025 में बताया है कि मैट्रिक परीक्षा का ओरिजिनल एडमिट कार्ड 8 जनवरी को जारी किया जाएगा। यानी परीक्षा शुरू होने से करीब 40 दिन पहले। इसे डाउनलोड करने के लिए छात्रों के पास 15 जनवरी 2025 तक का समय होगा। ये एडमिट कार्ड सिर्फ उन्हीं छात्रों को जारी किए जाएंगे जिन्होंने अप भेजा है।