10वीं और 12वीं क्लास का एडमिट कार्ड कब होगा जारी, यहां से पूरी डिटेल (CBSE Admit Card 2025)

10वीं और 12वीं क्लास का एडमिट कार्ड कब होगा जारी, यहां से पूरी डिटेल (CBSE Admit Card 2025)

CBSE Admit Card 2025:सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान काफी पहले हो चुका है। अब छात्रों को एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार है। आइए जानते हैं इन दोनों कक्षाओं के एडमिट कार्ड कब जारी होंगे?CBSE Admit Card 2025

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। लाखों छात्र इस अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नियमित छात्रों को उनके स्कूल से एडमिट कार्ड मिलेगा, जबकि निजी छात्र इसे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी, इसलिए छात्रों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि परीक्षा के दिन उनके पास एडमिट कार्ड हो।CBSE Admit Card 2025

कब जारी होंगे एडमिट कार्ड?|CBSE Admit Card 2025

पिछले सालों के ट्रेंड को देखते हुए इस साल भी एडमिट कार्ड जनवरी के आखिर या फरवरी की शुरुआत में जारी होने की उम्मीद है।

  • 2024 में एडमिट कार्ड 5 फरवरी को जारी किया गया था।
  • 2023 में एडमिट कार्ड 8 फरवरी को जारी किया गया था।

यह जानकारी भी बहुत महत्वपूर्ण है|CBSE Admit Card 2025

दोनों सालों में परीक्षाएं फरवरी के मध्य (14 से 17 फरवरी) में शुरू हुई थीं। इस आधार पर 2025 के लिए एडमिट कार्ड भी फरवरी के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है। एडमिट कार्ड में परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी होगी। इनमें छात्र का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा की तारीख और समय आदि की जानकारी शामिल है।CBSE Admit Card 2025

कब मिलेंगे एडमिट कार्ड?|CBSE Admit Card 2025

सीबीएसई परीक्षा से करीब एक सप्ताह पहले एडमिट कार्ड जारी करता है। 2025 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी 26 जनवरी के बाद कभी भी उपलब्ध हो सकते हैं।

  • प्राइवेट और रेगुलर छात्रों के लिए प्रक्रिया
  •  छात्र: अपने स्कूल से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।
  • प्राइवेट छात्र: सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान|CBSE Admit Card 2025

  • एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, इसलिए इसे संभाल कर रखें।
  • एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की गलती होने पर तुरंत अपने स्कूल या सीबीएसई से संपर्क करें।
  • परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ पहचान पत्र ले जाना भी जरूरी है।
  • छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे प्रवेश पत्र जारी होने के बाद उसे समय पर डाउनलोड कर लें।

Leave a Comment