यूपी बोर्ड एग्जाम 2025 की प्रैक्टिकल एग्जाम की नई डेट घोषित अब इस डेट से होंगे प्रैक्टिकल और एडमिट कार्ड भी जारी

यूपी बोर्ड एग्जाम 2025 की प्रैक्टिकल एग्जाम की नई डेट घोषित अब इस डेट से होंगे प्रैक्टिकल और एडमिट कार्ड भी जारी

UPMSP UP Board Practical Exam 2025 Date: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं अब कुछ समय के लिए स्थगित कर दी गई हैं। नई तिथियों के अनुसार अब ये परीक्षाएं 1 से 16 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। पहले ये परीक्षाएं 23 से 31 जनवरी और फिर 1 से 8 फरवरी तक दो चरणों में निर्धारित की गई थीं।

UP Board Class 12 Practical Exam Date 2024-25: उत्तर प्रदेश बोर्ड (UP Board) के इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। यूपी बोर्ड ने इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाएं (UP Board Practical Exam) कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दी हैं। अब ये परीक्षाएं 1 से 16 फरवरी तक होंगी। पहले ये परीक्षाएं 23 जनवरी से 31 जनवरी और फिर 1 फरवरी से 8 फरवरी तक निर्धारित थीं, लेकिन जेईई मेन्स परीक्षा (22 से 31 जनवरी) के कारण बोर्ड ने यह फैसला लिया है।

अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण की परीक्षाएं 1 फरवरी से 8 फरवरी तक और दूसरे चरण की परीक्षाएं 9 फरवरी से 16 फरवरी तक होंगी। पहले चरण में अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल में परीक्षाएं होंगी। जबकि दूसरे चरण में आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडल में परीक्षाएं होंगी।

यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड

सभी छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 23 फरवरी 2025 से यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित करना शुरू कर देगा और जैसे-जैसे परीक्षा की तिथि नजदीक आ रही है, छात्रों का इंतजार उसी तरह बढ़ता जा रहा है।

जो भी छात्र यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उन सभी छात्रों को हम बता दें कि फिलहाल आप सभी छात्रों का इंतजार खत्म होता नहीं दिख रहा है क्योंकि अभी तक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड जारी नहीं किया गया है और न ही इसे जारी करने की कोई घोषणा की गई है।

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड में दर्ज जानकारी

  • छात्र का नाम
  • बोर्ड का नाम
  • संस्था कोड
  • आवेदन संख्या
  • रोल नंबर
  • नामांकन संख्या
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा तिथि, आदि

यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड की जानकारी

अगर बात करें कि यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड कब जारी हो सकता है तो फिलहाल इसके बारे में तब तक कुछ साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता जब तक इसकी घोषणा न हो जाए, लेकिन ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड फरवरी के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है और तब आप इसे आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले यूपी बोर्ड की एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
  • जाने के बाद आपके सामने एक महत्वपूर्ण सूचना औरएडमिट कार्ड डाउनलोड वाला ऑप्शन आ जाएगा जिस ऑप्शन पर आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने वाला लिंक पर सर्च करना है
  • सर्च करते ही आपको एक लिंक दिखाई देगा
  • अब ड्रॉप डाउन मेन्यू से परीक्षा, कक्षा और राज्य का चयन करें।
  • इसके बाद एक नया होम पेज खुलकर आपके सामने आ जाएगा
  • जिसमें यूजर आईडी और पासवर्डको दर्ज करना होगा दर्ज करते ही आपके सामने कोड डालें और डाउनलोड एडमिट कार्ड के बटन पर क्लिक करते
  • इसके बाद एडमिट कार्ड डिवाइस स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा जिसे आपको चेक करना है।

जेईई मेन्स परीक्षा के चलते हुआ बदलाव

बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने बताया कि यह बदलाव छात्र हित में किया गया है, क्योंकि जेईई मेन्स परीक्षा के चलते कुछ छात्रों को परेशानी हो रही थी। अब परीक्षा का समय बदलने से छात्रों को और अधिक सुविधा मिलेगी। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा में भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान में सबसे अधिक छात्र पंजीकृत हैं। इंटर विज्ञान वर्ग के अंतर्गत रसायन विज्ञान में 1650937 और भौतिक विज्ञान में 1650482 जबकि जीव विज्ञान में 1249485 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

प्रयोगिक परीक्षाओं में पारदर्शिता

इस बार यूपी बोर्ड ने प्रयोगात्मक परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। अब परीक्षा के दौरान परीक्षकों को छात्रों के अंक परीक्षा केंद्र पर ही अपलोड करने होंगे। इसके लिए बोर्ड का एक विशेष मोबाइल एप होगा, जो परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में ही काम करेगा। साथ ही परीक्षकों को छात्रों के साथ सेल्फी लेकर एप पर अपलोड करनी होगी। परीक्षा की निगरानी एवं रिकॉर्डिंग की जिम्मेदारी प्रधानाचार्य को दी गई है, ताकि परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Comment